- भारत और ब्रिटेन ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने का फैसला किया। संस्कृति, मीडिया और खेलों में अधिक सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर।
- मूल्यवृद्धि के मुद्दे पर आज तीसरे दिन भी संसद में हंगामा।
- भाजपा ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की। वामदलों के साथ कई विपक्षी दलों का संसद परिसर में धरना।
- कांग्रेस ने कहा-भाजपा, कर्नाटक में भ्रष्टाचार और गुजरात में हत्या से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है।
- अफ्रीकी देश कांगो में नाव दुर्घटना में १३८ लोगों की मौत।
- श्रीलंका के साथ दूसरे क्रिकेट टैस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने नौ विकेट पर छह सौ उनहतर रन बनाए। सचिन का दोहरा शतक, रैना का पहला टैस्ट शतक।





Midday News (29 July)